representation image
यात्री परेशान, तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की मांग तेज
इंडिगो की ओर से रांची से दिल्ली जाने वाली उड़ानों को लगातार रद्द किया जा रहा है, जिससे हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। फ्लाइट की समस्या के कारण यात्रियों ने ट्रेन का विकल्प चुना, लेकिन अधिकांश ट्रेनें पहले से फुल हैं।
इसी बीच रेलवे ने झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को दो महीने के लिए बंद कर दिया है। यात्रियों ने इसे गलत निर्णय बताया है क्योंकि इस समय वैकल्पिक ट्रेनों की सबसे अधिक आवश्यकता है। रेलवे दूसरी रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, लेकिन रांची-दिल्ली रूट को नज़रअंदाज किया जा रहा है।
यात्रियों ने सोशल मीडिया और शिकायत पोर्टल पर कहा है कि सिर्फ रिफंड देना पर्याप्त नहीं है। सरकार और रेलवे को तुरंत रूट बहाल करने और अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करनी चाहिए।