
Digvijay Singh
मुंबई: इस साल अनविकी रासलीला होली पार्टी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस खास मौके पर करणवीर मेहरा, चुम दरांग और दिग्विजय सिंह राठी ने अपनी मौजूदगी से माहौल में चार चांद लगा दिए। रंगों और संगीत से सराबोर इस पार्टी में सितारों ने जमकर मस्ती की और होली का पूरा आनंद उठाया।
अनविकी रासलीला होली पार्टी का आयोजन मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में किया गया था, जहां इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे नजर आए। करणवीर मेहरा सफेद कुर्ते-पायजामे में नजर आए और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ खूब डांस किया। उनके होली के रंगों में