
KASHMIR
श्रीनगर में तापमान शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात है। शोपियां और पुलवामा में तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। चिल्लई-कलां की शुरुआत होने के साथ ही कश्मीर में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। चिल्लई-कलां कश्मीर में 40 दिनों की सबसे कड़ाके की सर्दी की अवधि होती है। दल झील सहित कई जल स्रोतों में बर्फ जम गई है। लोगों को घरों में रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।