
Pastor John Jebaraj
उन्हें केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है। कोयंबटूर पुलिस पिछले कई महीनों से 37 वर्षीय पादरी की तलाश कर रही थी और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। उनके देश छोड़कर भागने की आशंका के चलते लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।
पुलिस ने जेबराज के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें गंभीर यौन उत्पीड़न की धाराएं भी शामिल हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए जेबराज केरल के मुन्नार में छिप गया था, जहां कोयंबटूर पुलिस की एक विशेष टीम ने उसे शनिवार शाम को ढूंढ निकाला।
उसे रविवार सुबह कोयंबटूर लाया गया और पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।