representation image
12 जिलों में शीतहर का अनुमान, लोग ठंड से बेहाल
रांची : झारखंड में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने रांची सहित 12 जिलों में शीतहर की संभावना जताई है. लगातार गिरते तापमान से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है.
राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है. गुमला, खूंटी और हजारीबाग जैसे जिलों में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड बनी रहेगी. रांची में अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने का अनुमान है. ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत बताई गई है.