
यह घोषणा दिल्ली विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद की गई। चुनाव के दौरान एक महीने तक यह आचार संहिता लागू रही ताकि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संपन्न हो सके।
7 जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। उसी दिन से आचार संहिता लागू हो गई थी, जो 8 फरवरी को चुनाव परिणामों की घोषणा तक प्रभावी रही।
चुनाव प्रक्रिया में नामांकन दाखिला, उम्मीदवारों की सूची का अंतिम रूप, और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा जोरो-शोरों से चुनाव प्रचार शामिल था। 5 फरवरी को मतदान हुआ और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किए गए।
सोमवार को चुनाव आयोग ने आचार संहिता हटाने का आदेश जारी किया। इस बीच, दिल्ली की मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) आर एलिस वाज ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर चुनाव परिणामों की जानकारी दी।
अंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली में 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटों पर सफलता मिली।
चुनाव के परिणामों के बाद दिल्ली में राजनीतिक हलचल शांत हो गई और अब प्रशासनिक कार्यों पर फिर से जोर दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। अब प्रशासनिक स्तर पर नई सरकार की गठन प्रक्रिया शुरू होगी।