MODI
बताया ‘प्रत्यक्ष युद्ध रणनीति’
गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा आतंकवाद कोई छद्म युद्ध नहीं बल्कि एक स्पष्ट और सुनियोजित युद्ध रणनीति है, जिसका भारत भी उसी भाषा में जवाब देगा। यह बयान उन्होंने गुजरात सरकार के शहरी विकास कार्यक्रम के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोलते हुए दिया।
पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तान आतंकवाद के ज़रिए भारत पर युद्ध कर रहा है। इसे छद्म युद्ध नहीं कहा जा सकता क्योंकि जिन आतंकियों को 6 मई की रात भारत द्वारा मारे जाने की पुष्टि हुई, उन्हें पाकिस्तान में राजकीय सम्मान दिया गया। उनके शवों को पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया और सेना ने सलामी दी।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत अब किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधियों पर मूक दर्शक नहीं रहेगा। भारत की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा और जवाब उसी ताकत से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की नीति स्पष्ट है—आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और जवाबी कार्रवाई।