
representation image
रांची | 10 जून 2025
झारखंड में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नेता भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर पूरे राज्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी रांची समेत कई जिलों में प्रार्थना सभाएं और स्मरण समारोह हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोग इस अवसर पर उनके आदर्शों और बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, महुआ माजी, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल और सीपीआई एमएल नेता दीपंकर भट्टाचार्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष और ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनके नेतृत्व को याद किया। राज्यभर के स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को उनके विचारों से जोड़ने की पहल की गई। इस अवसर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया गया।