bird flu
कौवों के बाद मुर्गियों में संक्रमण पुष्टि.
बिहार में बर्ड फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक 400 से ज्यादा कौवों की मौत दर्ज की गई है। नवगछिया में बड़ी संख्या में मृत पक्षी मिले थे। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर स्थिति बताया है।
पटना के चितकोहरा स्थित कौशल नगर में पोल्ट्री फार्म में भी संक्रमण मिला है। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अनुसंधान केंद्र में 6000 मुर्गियां संक्रमित पाई गई हैं। विभाग ने सभी मुर्गियों को सुरक्षित तरीके से दफना दिया। संक्रमित क्षेत्र में कीटाणुनाशक का छिड़काव कराया गया। सैंपल जांच के लिए भोपाल और कोलकाता लैब भेजे गए थे। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
एहतियातन पटना जू को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने गाइडलाइन जारी की है। अस्पतालों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। त्वरित कार्रवाई दल सक्रिय कर दिया गया है। तीन किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य जांच शुरू है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। मृत पक्षियों की सूचना प्रशासन को देने को कहा गया है।