representation image
रांची : रिम्स की इमारत से छलांग लगाने वाले युवक जलधर मुंडा की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने अस्पताल में मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।
परिवार के अनुसार, जलधर मुंडा अपनी गोतनी की डिलीवरी के लिए रिम्स आया था। वह सामान्य रूप से परिजनों के साथ बातचीत कर रहा था। अचानक उसने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। परिवार इस घटना को समझ नहीं पा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के प्रयास का प्रतीत होता है। हालांकि, सही कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा। अस्पताल प्रशासन ने भी घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।