
representation image
सफेद धुएं का अर्थ है कि पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए कॉन्क्लेव में भाग ले रहे 133 कार्डिनलों में से विजेता ने कम से कम 89 वोट हासिल कर लिए हैं।
कैथोलिक चर्च के नए पोप के चुनाव की प्रक्रिया वेटिकन में चल रही है। जब कार्डिनलों का समूह नए पोप पर सहमत हो जाता है, तो सिस्टिन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं निकलता है, जो दुनिया भर के कैथोलिकों के लिए इस महत्वपूर्ण निर्णय का संकेत होता है। इसके बाद, नए पोप वेटिकन के बालकनी से लोगों को संबोधित करेंगे।
यह घटनाक्रम पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाएगा। दुनिया भर के लाखों कैथोलिक उत्सुकता से नए पोप के नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। सफेद धुएं के दिखने के बाद, अब जल्द ही नए पोप के बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।