MP Manoj Jha
सांसद ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा कि इस सत्र में राष्ट्रीय एकता और नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने लिखा कि यह सत्र देशवासियों के कल्याण और सुरक्षा पर खुली और सिद्धांत आधारित चर्चा के लिए समर्पित होना चाहिए।
पत्र में मनोज झा ने कहा कि इस तरह का विशेष सत्र एक मजबूत संदेश देगा कि भारतीय लोकतंत्र मजबूती से खड़ा है। साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि देश के हर हिस्से, खासकर हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता अडिग है। उन्होंने कहा कि एकजुटता दिखाने के लिए इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा जरूरी है। इससे देशवासियों के भीतर भरोसा और आश्वासन बढ़ेगा।
सांसद ने जोर देते हुए कहा कि संसद भारतीय गणराज्य की नींव और लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। देश के लोगों की चिंताएं, उम्मीदें और संकल्प संसद में ही पूरी तरह से व्यक्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद जैसी घटनाओं पर सभी राजनीतिक दलों को मिलकर एक मजबूत संदेश देना चाहिए, ताकि पूरी दुनिया को भारत की एकजुटता का प्रमाण मिले।