representation image tax
रांची : झारखंड सरकार के लिए वाणिज्य कर विभाग की राजस्व ग्रोथ चिंता का विषय बन गई है। नवंबर 2025 तक विभाग की कुल राजस्व वृद्धि सिर्फ 1.44% दर्ज की गई है। यह स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब राज्य का 70% राजस्व इसी विभाग से आता है। नवंबर तक सरकार ने सालाना लक्ष्य का सिर्फ 54.97% ही हासिल किया है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार वाणिज्य कर विभाग के तहत GST और Non-GST श्रेणियों में मिला कुल राजस्व 14566.31 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि GST में 8.01% की वृद्धि दर्ज हुई है, लेकिन IGST Settlement में 11.94% की गिरावट के कारण कुल GST ग्रोथ मात्र 0.41% रह गया। वहीं NOV 2025 तक Settlement की राशि 3550.76 करोड़ से घटकर 3126.90 करोड़ रह गई।
Non-GST श्रेणी में 4.08% वृद्धि सकारात्मक संकेत दे रही है। VAT, JPT और JED की मद में बढ़ोतरी हुई है। VAT में 3.98%, JPT में 5.58% और JED में 4.42% वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि केवल नवंबर माह की तुलना में VAT में 2.51% की गिरावट चिंता का कारण बनी हुई है।