cuj
छात्रों को जनजातीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा दी गई.
रांची : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ज्ञान और संस्कृति के संगम के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
‘स्वाभिमानी बिरसा-2025’ थीम के तहत कई शैक्षिक गतिविधियाँ शुरू की गई हैं। छात्रों को उनके जीवन, संघर्ष और समाज सुधार की अवधारणा से अवगत कराया जा रहा है।
जन-जातीय गौरव यात्रा के दौरान छात्रों ने इतिहास के पन्नों को जमीनी अनुभव से जोड़ा। बिरसा मुंडा के वंशजों ने उनके विचारों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता बताई।
डॉ. केबी सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य “विचारों से प्रेरणा” है। आने वाले दिनों में सेमिनार, निबंध प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा।