representation image
सुबह-शाम कंपकंपी, दोपहर में धूप
झारखंड के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। 11 जिलों में अधिकतम तापमान अब 20 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। इससे दिन में लोगों को राहत मिल रही है।
हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी चिंता बढ़ा रहा है। रांची, गुमला और कांके जैसे इलाकों में सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। कांके और गुमला में पारा 4.4 डिग्री तक गिरा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में तापमान बढ़ सकता है। ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।