jharkhand high court
मजदूर मौत मामले में CBI जांच की मांग.
धनबाद के अलग-अलग इलाकों में हुए खनन हादसों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अवैध खनन के दौरान मजदूरों की मौत हुई थी। इसको लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। याचिका में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पुनर्वास को भी जरूरी बताया गया है।
हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सीबीआई को नोटिस जारी किया। राज्य सरकार को भी जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया। कोर्ट ने कहा कि मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। पीड़ित परिवारों के हितों की अनदेखी नहीं हो सकती। अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।
अधिवक्ता निखिल रंजन ने याचिकाकर्ता का पक्ष रखा। संदीप पांडेय ने यह जनहित याचिका दायर की है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए सख्ती दिखाई।