representation image
रांची सहित कई जिलों में शीतलहर, मौसम विभाग ने चेतावनी दी.
रांची से बड़ी मौसम खबर सामने आई है। राज्य भर में सर्दी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। पारा तेजी से नीचे लुढ़कने लगा है।
मौसम विभाग ने रांची सहित 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री और नीचे जा सकता है।
इस दौरान पलामू, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। टीवी चैनलों पर भी लगातार मौसम अपडेट जारी किए जा रहे हैं। लोग सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।