Uttar Pradesh weather
बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी.
राज्य में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 अगस्त तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है। 23 अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 24 और 25 अगस्त को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन दोनों दिनों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में अगले तीन दिनों तक बड़ा बदलाव नहीं होगा। 26 और 27 अगस्त को भी कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इन दोनों दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बहारागोड़ा में 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सरायकेला और पाकुड़ में भी तापमान 34 डिग्री के आसपास रहा।
डालटनगंज और बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रहा। चाईबासा में 30.8 और रांची में 27.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में चाईबासा में सबसे अधिक 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। जमशेदपुर और बोकारो थर्मल में 0.4 मिमी बारिश हुई। लातेहार में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। एक जून से चाईबासा में अब तक 931.7 मिमी बारिश हो चुकी है। रांची में इस अवधि में 864.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।