mantralaya representation image
रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा। राज्य कैबिनेट ने बुधवार को इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इस सत्र में सरकार कई विधेयक और वित्तीय प्रस्ताव पेश कर सकती है।
बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें देशी मांगुर मछली को राजकीय मछली का दर्जा देना शामिल है। सेतु बंधन परियोजना को 37.27 करोड़ की स्वीकृति मिली। शिक्षा और प्रशासन से जुड़े कई निर्णय लिए गए।
पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई। नई व्यवस्था में पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी होगी। महिलाओं को 10 मिनट का समय दिया गया है। साथ ही, तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए मॉडल रूल भी स्वीकृत किए गए हैं।