Uttar Pradesh weather
कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी.
Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड का मौसम फिर बदल गया है। राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 17 अगस्त को पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 18 अगस्त को भी चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक निम्न दबाव उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। सिस्टम के मजबूत होने से झारखंड में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी।
16 अगस्त को राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है। सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला और खूंटी में भी येलो अलर्ट है। 17 अगस्त को पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सरायकेला-खरसावां, रांची और खूंटी में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अगस्त को पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा और गढ़वा में येलो अलर्ट है। राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।
रांची में 16 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 और 18 अगस्त को राजधानी में मध्यम बारिश का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। गुमला के विष्णुपुर केवीके में 69.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बहरागोड़ा और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। लातेहार में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।