representation image
जगन्नाथपुर : पुलिस ने मंगलवार को अपराधियों पर लगाम कसते हुए जैतगढ़ क्षेत्र से एक युवक को हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल करुवा स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। वह देसी कट्टा लेकर बाजार में दहशत फैला रहा था।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने एसआई विश्वनाथ हेम्ब्रम और इसरारुल हक के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। एक को दबोच लिया गया जबकि दूसरा फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने देसी कट्टा जब्त कर उसे जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।