representation image
धनबाद : दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद झारखंड-बंगाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धनबाद पुलिस ने सभी सीमावर्ती इलाकों में गहन जांच शुरू की है।
मैथन के डीबूडीह चेकपोस्ट पर बुधवार को विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चारपहिया और दोपहिया वाहनों की कागजात व डिक्की की गहन जांच की गई। पुलिस ने बताया कि सामान्य दिनों में भी जांच होती है, लेकिन फिलहाल सुरक्षा स्तर और बढ़ा दिया गया है।
सीमा इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने कहा कि कोई भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति सीमा पार नहीं कर सकेगा। एसएसपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी थाने हाई अलर्ट पर हैं।