rail way representation image
25 नवंबर से रेलवे ने लागू किया विशेष बदलाव.
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ट्रैक और यार्ड से जुड़ा रिमॉडलिंग कार्य किया जाएगा। इस काम के कारण 25 नवंबर से 21 दिसंबर तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे ने इस अवधि के लिए कुल 96 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इनमें कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। कुल 8 ट्रेनों को वैकल्पिक रास्तों से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 6 ट्रेनों को उनके नियमित गंतव्य के बजाय दूसरे स्टेशनों तक ही चलाया जाएगा। इस बदलाव का असर झारखंड के रेल यात्रियों पर भी पड़ेगा। हटिया और टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी हो सकती है। रद्द होने वाली ट्रेनों में हटिया से जुड़ी 7 जोड़ी गाड़ियां शामिल हैं। हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस (18175/18176) का परिचालन बंद रहेगा। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस (18641/18642) भी रद्द रहेगी। हटिया-पुणे एक्सप्रेस (22846/22845) और हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस (12812/12811) भी नहीं चलेंगी। हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस की दोनों सेवाएं (18637/18638 और 12835/12836) प्रभावित रहेंगी। हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (22837/22838) का परिचालन भी निर्धारित अवधि में रद्द रहेगा।
टाटानगर से चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ेगा। टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110) अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगी। टाटानगर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (12889/12890) भी नहीं चलेगी। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114) का परिचालन भी प्रभावित होगा। इसके अलावा राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस और राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस की सेवाओं पर भी असर पड़ेगा। उत्कल एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं की ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। पुरी-योगनगरी ऋषिकेश और ऋषिकेश-पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस झारसुगुड़ा रोड होकर गुजरेंगी। इनका मार्ग संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक से होकर निर्धारित किया गया है। भुवनेश्वर-आनंद विहार राजधानी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी और आनंद विहार-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी बदले हुए रास्ते से चलेंगी। इन ट्रेनों को कटक, भद्रक, हिजली, मिदनापुर, आद्रा और एनएससीबी गोमो होकर चलाया जाएगा। टाटानगर-एर्नाकुलम और यशवंतपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। वहीं, आरा-दुर्ग एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी और दुर्ग-आरा एक्सप्रेस वहीं से खुलेगी। गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस हटिया तक सीमित रहेगी, जबकि संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस हटिया से रवाना होगी। पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी निर्धारित तारीखों में संबलपुर तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।