rail way representation image
मार्ग बदलेंगे, समय बदलेगा और कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द होंगी
रांची : रेलवे ने आद्रा मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर काम के लिए रोलिंग ब्लॉक लागू कर दिया है. इस फैसले का असर रांची से जुड़ी कई ट्रेनों पर सीधे पड़ेगा.
यात्रियों के लिए सबसे बड़ा बदलाव बर्द्धमान–हटिया मेमू एक्सप्रेस के संचालन में आया है. यह ट्रेन 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक गोमो से ही चलेगी और वहीं समाप्त होगी. हटिया तक इसकी सेवा अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी. इसके अलावा टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को एक दिन के लिए वैकल्पिक मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है.
खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस 07 दिसंबर को दो घंटे देरी से चलेगी. वहीं रेलवे ने राहत देते हुए भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके.